फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year: नववर्ष के जश्न में छलकेंगे 30 करोड़ रुपये के जाम, बार और क्लबों में तैयारी शुरू; जान लें सभी नियम

Mon, 30 Dec 2024 03:32 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

शहर के मॉल में छोटे-बड़े 50 से अधिक पब, क्लब, बार और 100 से अधिक रेस्तरां हैं, जहां नए साल के जश्न पर शराब परोसने की पूरी तैयारी हो चुकी है। आबकारी विभाग के अनुसार दो-तीन दिनों के दौरान करीब 30 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री होगी।
 
विज्ञापन
न्यू ईयर सेलिब्रेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल के जश्न में सराबोर होकर इस बार भी जिले में करोड़ों रुपये के जाम छलकाए जाएंगे। नोएडा-ग्रेनो के पब, बार और रेस्तरां में जश्न की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। शहर के मॉल में छोटे-बड़े 50 से अधिक पब, क्लब, बार और 100 से अधिक रेस्तरां हैं, जहां नए साल के जश्न पर शराब परोसने की पूरी तैयारी हो चुकी है। आबकारी विभाग के अनुसार दो-तीन दिनों के दौरान करीब 30 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री होगी, जो पिछली बार की तुलना में करीब 10 करोड़ रुपये अधिक है।

 

नए साल को लेकर बाजार में जश्न का जोश और उमंग दिखने लगा है। शहर के मॉल, बार, रेस्तरां और क्लबों को सजाने के साथ जश्न मनाने के लिए लुभावने ऑफर दिए जा रहे हैं। कपल और एकल एंट्री के लिए 20 हजार रुपये के न्यू ईयर पैकेज दिए जा रहे हैं। शहर की सड़कों पर भी नए साल के जश्न का अहसास दिलाने के लिए न्यू ईयर की एलईडी लाइटें लगाई जा रही हैं।

 

40 आयोजकों ने एक दिन का लाइसेंस लिया जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सभी बार व क्लब संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि क्षमता के हिसाब से ही युवाओं को प्रवेश देना होगा। अगर शराब परोसी जाएगी तो फिर आबकारी विभाग से लाइसेंस लेना जरूरी हैं। विभाग से अब तक 40 आयोजकों ने एक दिन का लाइसेंस लिया है, जबकि अभी यह संख्या बढ़ेगी। वहीं, जिला मनोरंजन विभाग ने अभी 10 लाइसेंस जारी किए हैं। आबकारी विभाग से पिछले वर्ष 558 लाइसेंस जारी किए गए थे। जबकि इस वर्ष दिसंबर में अब तक 735 लाइसेंस जारी हो चुके हैं।

 

सोसाइटियों में जश्न की तैयारी

ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटियों में नए साल के जश्न की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सेंचुरियन पार्क टेरेस होम्स सोसाइटी की सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रमुख श्वेता भारती ने बताया कि बी 2 टॉवर के सामने गेट टू गेदर पार्टी का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत डिनर से होगी। डिनर के बाद रात्रि 10 बजे से कल्चरल टीम द्वारा सभी निवासियों के साथ गेम व फन एक्टिविटी कराई जाएगी। एटीएस हैप्पी होम्स ट्रायल्स के निवासी प्रतीश राय ने बताया कि 31 दिसंबर को शाम 5 बजे से टावर 5 से 8 के सामने पार्टी शुरू होगी। जिसमें डीजे संगीत, एक टैलेंट हंट, एक फैशन शो आदि कार्यक्रम होंगे।

 

एंट्री फीस में बढ़ोतरी

31 दिसंबर व एक जनवरी के लिए पब-बार में एंट्री फीस 50 से 70 फीसदी तक बढ़ा दी गई है। बावजूद इसके लगभग हर बड़े पब व बार में एडवांस बुकिंग फुल हो चुकी है। सेक्टर-18, गार्डन गैलेरिया, जीआईपी, डीएलएफ समेत शहर के अन्य बाजारों में मौजूद पब और बार में एडवांस बुकिंग हो रही है। जिसमें बुकिंग चल रही है वहां कपल एंट्री के 20 से 25 हजार रुपये तक चार्ज किये जा रहे हैं। नए साल की तैयारी व जश्न के दौरान अवैध शराब परोसने वालों पर विभाग सख्ती से नजर रख रहा है।

 

एक घंटे बढ़ाया बिक्री का समय 

जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार का कहना है कि नए साल के जश्न को देखते हुए आबकारी विभागीय ने सभी लाइसेंस धारकों को एक घंटे अधिक समय तक शराब की दुकानों को खोलने की अनुमति दे दी है। जिसका सीधा असर नए साल के जश्न के लिए खरीदारी पर पड़ेगा।

 

दिसंबर में अब तक 270 करोड़ की बिकी शराब

साल के अंतिम माह यानि दिसंबर में अब तक 270 करोड़ से अधिक की शराब बिक चुकी है। आबकारी विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक शनिवार रात तक 270 करोड़ रुपये से अधिक की शराब शहर के विभिन्न दुकानों से की जा चुकी है। अगले दो से तीन दिनों के दौरान बिक्री में रिकॉर्ड इजाफा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें