संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
दिल्ली के कई इलाकों में 18 और 19 मार्च को पानी की सप्लाई ठप रहेगी। ऐसे में स्थानीय निवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 18 मार्च को एपी ब्लॉक पीतमपुरा बीपीएस, नेहरू कैंप जेजेसी हैदरपुर बीपीएस, 748 शिवाजी एन्क्लेव, 204/240 मादीपुर, सेक्टर ए-5, ए-6, ए-7, ए-8, ए-10 नरेला डीडीए एरिया, पप्पू कॉलोनी, जैन कॉलोनी, गुप्ता कॉलोनी, शाहबाद एक्सटेंशन, प्रहलाद विहार, सेक्टर 28, 29, 34 रोहिणी, पॉकेट-2 सेक्टर 34 रोहिणी, पॉकेट 3 सेक्टर 34 रोहिणी, पॉकेट 4 सेक्टर 34 रोहिणी, एसएफ एसएस सेक्टर-19 रोहिणी और ए-1 सेक्टर-7 रोहिणी में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी, जबकि 19 मार्च को एसी ब्लॉक शालीमार बाग बीपीएस, एडी ब्लॉक शालीमार बाग बीपीएस, सेक्टर ए-5 पॉकेट-8 नरेला, फेज-II मेट्रो विहार, आदर्श नगर, पप्पू कॉलोनी, जैन कॉलोनी, गुप्ता कॉलोनी, शाहबाद एक्सटेंशन, प्रहलाद विहार, सेक्टर 28, 29, 34 और 35 रोहिणी, पॉकेट 5, सेक्टर 35 रोहिणी, पॉकेट 6, सेक्टर 35 रोहिणी, सेक्टर 7 और 8 रोहिणी में पानी की सप्लाई ठप रहेगी। वहीं, दिल्ली जल बोर्ड की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वह अपनी आवश्यकता अनुसार पानी पहले से ही जमा करके रख लें। जल बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि इलाके में भूमिगत जलाशय (यूजीआर) और बूस्टर पंपिंग स्टेशन की वार्षिक फ्लशिंग कार्यक्रम की वजह से ऐसा किया गया है।