गुरु रविदास जयंती पर दिल्ली में अवकाश घोषित
- फोटो : अमर उजाला
गुरु रविदास जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने 12 फरवरी (बुधवार) को सार्वजनिक छुट्टी का एलान किया है। इसे लेकर अधिसूचना जारी की गई है। आदेश के तहत दिल्ली सरकार के सभी सरकारी दफ्तर, स्वतंत्र निकाय और सार्वजनिक उपक्रमों के दफ्तरों में अवकाश रहेगा।