दोनों ने थाने से मदद मांगी। बाद में किसी तरह आरोपी काबू किया। वारदात के समय आरोपी सीताराम (27) बुरी तरह शराब के नशे में धुत था। पुलिस ने उसके खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और ड्यूटी के दौरान हमला करने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीाटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक पीड़ित हवलदार राहुल व मनीष दयालपुर थाने में तैनात हैं। शनिवार को गली नंबर-15, चांदबाग निवासी महिला सोमवती ने पुलिस को कॉल कर मदद मांगी थी। महिला का कहना था कि उसका पति उसे पीट रहा है। कॉल पर पुलिस मौके पर पहुंची। रास्ते में ही उसे सीताराम मिल गया।
वह पुलिस कर्मियों को धमकाते हुए कहने लगा कि उनकी हिम्मत कैसे हुई यहां आने की। यह कहकर वह उनसे झगड़ा करने लगा। कहासुनी के दौरान उसने लात-घूंसों से हमला किया। बाद में आरोपी को काबू कर थाने ले जाया गया। अस्पताल में मेडिकल कराने पर आरोपी के बहुत अधिका शराब पीने का पता चला। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।