फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: द्वारका में देवी बस सेवाओं के रूट और टाइमिंग की नहीं है जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
-स्थानीय निवासियों का आरोप है कि बसें खाली दौड़ती रहती हैं
विज्ञापन

-आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने कहा कि सेक्टर में बुजुर्ग और छात्र बस सेवा पर निर्भर

संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। राजधानी के द्वारका क्षेत्र के आरडब्ल्यूए और सेक्टरवासियों ने देवी बस सेवा को लेकर अपनी नाराजगी जताई है। उनका आरोप है कि यहां चल रही देवी बसों के बारे में उन्हें रूट और समय-सारणी की कोई जानकारी नहीं है। बसें पूरे दिन चल रही हैं, लेकिन आम लोगों को यह पता नहीं चल पाता कि वे कब और कहां से गुजरेंगी। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि बसें खाली दौड़ती रहती हैं, जिससे न केवल सरकार को आर्थिक नुकसान हो रहा है, बल्कि लोगों की सुविधा भी प्रभावित हो रही है। यदि बसों का सही रूट और समय घोषित किया जाए तो उन्हें इस्तेमाल करना आसान होगा और सेवाओं का बेहतर लाभ मिल सकेगा। ऑल द्वारका रेजिडेंट्स फेडरेशन की उपाध्यक्ष कविता चौधरी ने बताया कि इलाके में वरिष्ठ नागरिक, विद्यार्थी और दैनिक यात्रा करने वाले लोग मुख्य रूप से बस सेवा पर निर्भर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें