फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: अभी चिड़ियाघर खुलने के आसार नहीं, एक और पक्षी की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। राष्ट्रीय प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) में बर्ड फ्लू (एच5एन1) का खतरा लगातार गहराता जा रहा है। सोमवार को एक और पेंटेड स्टार्क की मौत के साथ अब तक लगभग डेढ़ दर्जन पक्षी इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। चार स्टार्क को अलग रखा गया है। प्रशासन ने एहतियातन कम से कम दो सप्ताह तक दर्शकों का प्रवेश रोक दिया है। अधिकारियों का कहना है कि जब तक सभी रिपोर्ट नेगेटिव नहीं आती और लगातार दो बार रैंडम जांच में भी स्थिति साफ नहीं हो जाती, तब तक चिड़ियाघर को खोलने का सवाल ही नहीं उठता। चिड़ियाघर प्रशासन का दावा है कि सभी वन्यजीवों और पक्षियों के बाड़ों में दिन में दो बार सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें