फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: रिटायर्ड कैप्टन के घर चोरी, खिड़की तोड़कर नकदी और चांदी के सामान पर हाथ साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। कैंप थाना क्षेत्र की न्यू कॉलोनी स्थित डी पार्क में चोरों ने एक रिटायर्ड सेना अधिकारी के घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता रिटायर्ड कैप्टन बिजेंद्र सिंह पोसवाल ने बताया कि शनिवार की रात अज्ञात चोर उनके मकान की खिड़की तोड़कर अंदर घुस गए। घटना के समय वह अपने कमरे में सो रहे थे, जबकि उनके बेटे का कमरा भी बंद था। चोरों ने घर में रखी दो अलमारियों के ताले तोड़ दिए और दो चांदी की प्लेटें, दो चांदी के गिलास, करीब छह हजार रुपये कीमत की कलाई घड़ी, पांच चांदी के सिक्के, पांच से छह हजार रुपये नकद तथा कुछ कृत्रिम आभूषण चोरी कर फरार हो गए। सुबह घटना का पता चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। कैंप थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने सहित आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें