फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डाक टिकटों के जरिये इतिहास से रूबरू हुई युवा पीढ़ी, विजेताओं को मिले पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली।
डाक विभाग की ओर से दो दिवसीय जिला स्तरीय फिलेेटेलिक प्रदर्शनी याशो पेक्स 2026 का आयोजन हुआ। आयोजन जनकपुरी स्थित इंस्टीट्यूट फॉर इनोवेशन इन टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में हुआ। समापन समारोह शनिवार को हुआ, इसमें मुख्य अतिथि दिल्ली सर्किल के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल कर्नल अखिलेश कुमार पांडेय, संस्था के चेयरमेन रवि शर्मा, सेंट्रल डिवीजन के प्रवर अधीक्षक विरेंद्र सिंह, प्रवेश गुप्ता, संजय कुमार, नई दिल्ली पश्चिमी मंडल के प्रवर अधीक्षक जावेद अहमद हाजी और उप-अधीक्षक मनीष कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पदक और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रदर्शनी के अंतिम दिन जादुई शो और ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। कर्नल पांडेय ने युवाओं को डाक टिकट संग्रह (फिलेटली) के माध्यम से देश के इतिहास और संस्कृति को समझने के लिए प्रेरित किया। वहीं, प्रदर्शनी में प्रदर्शित दुर्लभ डाक टिकटों और ऐतिहासिक संग्रहों को छात्रों और आगंतुकों ने खूब सराहा।

-
फिरदौस आलम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें