फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जांच के लिए स्कूल पहुंची महिला आयोग की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दरियागंज के एक स्कूल में कार्यरत महिला सिक्योरिटी गार्ड से 35 हजार रुपये लेने के आरोप की जांच के लिए महिला आयोग की टीम स्कूल पहुंची। महिला पहले से ही स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम कर रही थी। आरोप है कि उससे 35 हजार रुपये लिए गए और करीब एक माह बाद उसे नौकरी से निकाल दिया गया। महिला की शिकायत पर महिला आयोग की टीम ने स्कूल पहुंचकर प्रबंधन और प्रधानाचार्य से मामले की जानकारी ली। स्कूल के प्रधानाचार्य ने महिला के आरोपों से साफ इनकार किया है। महिला आयोग की टीम ने दोनों पक्षों का पक्ष और तथ्यों की जांच की। अब आयोग की ओर से आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें