संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। हैदरपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से निकलने वाली 700 मिमी व्यास की पानी की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। मरम्मत के लिए लगभग 24 घंटे लगने का अनुमान है। इस कारण राजधानी के कई प्रभावित इलाकों में पानी की आपूर्ति 18 जनवरी की सुबह तक बहाल होने की उम्मीद है। रिठाला, सरदार कॉलोनी, अमर ज्योति कॉलोनी, शाहबाद दौलतपुर, समयपुर, बादली, बादली इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1,2 और 3, सिरासपुर, सूरज पार्क, राजा विहार, प्रशांत विहार, रोहिणी सेक्टर-16, सेक्टर-17, सेक्टर-15, सेक्टर-18 और सेक्टर-19 के आस-पास इलाके में पानी सप्लाई प्रभावित रहेगी।