संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। शतरंज प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देने के लिए द अर्बन गैम्बिट चेस टूर्नामेंट का आयोजन 26 और 27 सितंबर को जीएमआर एयरोसिटी स्थित द अमेजन एरिया में किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली चेस क्लासेज की ओर से किया जा रहा है। इसमें अंडर-8, अंडर-12, अंडर-16 और ओपन वर्ग में मुकाबले होंगे। आयोजकों के अनुसार, 26 सितंबर को अंडर-8 और अंडर-16, जबकि 27 सितंबर को अंडर-12 और ओपन वर्ग के मैच खेले जाएंगे। खिलाड़ियों की रिपोर्टिंग सुबह 10 बजे होगी और पहला राउंड 10:30 बजे शुरू होगा। प्रतियोगिता स्विस लीग फॉर्मेट में होगी। प्रत्येक गेम के लिए 20 मिनट और पांच सेकंड की वृद्धि का समय नियंत्रण रहेगा। अधिकतम 160 खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। प्रत्येक वर्ग के विजेता को 2500, उपविजेता को 2000 और तीसरे स्थान के खिलाड़ी को 1500 रुपये के साथ ट्रॉफी व गिफ्ट वाउचर मिलेगा। चौथे-पांचवें स्थान पर ट्रॉफी दी जाएगी। सर्वश्रेष्ठ बालिका, स्कूल टीम समेत अन्य विशेष पुरस्कार भी होंगे।