नई दिल्ली। युद्ध, क्रांति और इतिहास की बड़ी घटनाओं के बीच आम लोगों की कहानियां अक्सर पीछे छूट जाती हैं। आद्यम थिएटर का नाटक द थिंग विद फेदर्स इतिहास के इसी अनदेखे पहलू को सामने लाता है। मुंबई में सफल मंचन के बाद यह प्रस्तुति 26 व 27 सितंबर को ओपी जिंदल सभागार में दिल्ली में होगी। राजत कपूर के निर्देशन में तैयार इस नाटक का सहलेखन राबिया कपूर और चंद्रचूड राय ने किया है। नाटक में विनय पाठक, मंत्र, नील भूपालम, भाव्या रामपाल, वारिस अहमद जैदी, चंद्रचूड राय, अमित पुरोहित समेत कई कलाकार अभिनय करेंगे। संवाद