नई दिल्ली। इंडिया हैबिटेट सेंटर के स्टीन सभागार में नाटक प्रथमा पांडव वधू का मंचन किया गया। बंगाली भाषा में प्रस्तुत नाटक में महाभारत की नायिका हिडिंबा की कहानी को दर्शाया गया, जिसका योगदान इतिहास के पन्नों में कहीं पीछे छूट गया है। नाटक का लेखन सोहम गुप्ता ने किया। इसका निर्देशन और कोरियोग्राफी अंबाली पी. प्रहराज ने की। इसमें दिया दत्ता, सौम्यजीत अधिकारी, राहुल पासवान और अंबाली पी. प्रहराज ने अभिनय किया। नाटक में हिडिंबा के जीवन के विभिन्न पहलुओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। संवाद