फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: प्रदेश कांग्रेस ने पूर्व अध्यक्ष राधा रमण को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस ने मंगलवार को अपने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और स्वतंत्रता सेनानी राधा रमण की जयंती पर प्रदेश कार्यालय के राजीव भवन में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके राजनीतिक और सामाजिक योगदान को याद किया। इस अवसर पर राधा रमण के पौत्र प्रभात रमण सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। देवेंद्र यादव ने बताया कि राधा रमण ने 1948-51 और 1969-72 के दौरान दो बार दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा वे 1952 में दिल्ली वॉल्ड सिटी और 1957 से कई बार चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए संसद पहुंचे। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री किरण वालिया, अनिल भारद्वाज, हरीशंकर गुप्ता सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें