फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: झपटमार को दौड़ाकर पकडा़, सात मोबाइल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली।
थाना न्यू उस्मानपुर पुलिस ने झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को मौके पर ही दौड़ाकर पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से सात फोन बरामद किए गए हैं, जिनमें से एक मोबाइल उसी व्यक्ति का है जिससे झपटमारी की गई थी। पुलिस के अनुसार 5 मार्च की दोपहर हेड कॉन्स्टेबल आजाद सिंह और हेड कांस्टेबल आजाद अख्तर जीरो पुस्ता के पास इलाके में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति दो मोटरसाइकिल सवार युवकों का पीछा कर रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत हस्तक्षेप कर स्थिति को समझा। पीड़ित की पहचान मोहम्मद हमजा (19) के रूप में हुई, जो इंजीनियरिंग का छात्र है। उसने बताया कि वह टीएसआर में सफर कर रहा था, तभी मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों ने उसका मोबाइल फोन झपट लिया और भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर मोटरसाइकिल के पीछे बैठे आरोपी को पकड़ लिया। उसकी पहचान अनस उर्फ वसीम (22) निवासी गांधी नगर के रूप में हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें