फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: भाजपा नेता मांगेराम गर्ग के सेवा कार्यों को किया गया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मांगेराम गर्ग की छठी पुण्यतिथि पर सोमवार को उनके नाम से बनी चैरिटेबल सोसाइटी और सेवा भारती ने संयुक्त रूप से श्रद्धांजलि व फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। सेवा भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रवण गोयल ने कहा कि गर्ग सेवा और संगठन के अप्रतिम उदाहरण थे। धार्मिक संस्थाओं के विकास, कांवड़ यात्रा के विस्तार, छठ पूजा को सरकारी सहयोग दिलाने और प्राकृतिक आपदाओं में राहत कार्यों में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने देहदान कर जीवन के अंतिम क्षण तक सेवा को जीया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक राजकुमार भाटिया ने उन्हें श्रेष्ठ संगठक बताया। कथावाचक अजय भाई ने कहा कि बाल्यकाल से ही गर्ग सेवा भावना से ओतप्रोत थे। श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश भाजपा के कोषाध्यक्ष सतीश गर्ग ने सभी अतिथियों का आभार जताया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें