फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: छह समकालीन कलाकारों की कृतियों में दिखे स्मृति, पहचान और परंपरा के रिश्ते

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। राजधानी में मंगलवार को ‘कनेक्शंस’ सामूहिक कला प्रदर्शनी का उद्घाटन हुआ। इसमें छह समकालीन कलाकारों की चित्रकला, रेखांकन, प्रिंट निर्माण और नए माध्यमों की कृतियां प्रदर्शित की गई हैं। प्रदर्शनी का संयोजन जितेंद्र पदम जैन और संकल्पना अंकुश बी. शर्मा की है। इसमें कंचन चंदर, कविता नायर, नंददुलाल मुखर्जी, साबिया, सिद्धांत मेधी और सुखविंदर सिंह की कृतियां शामिल हैं। कलाकारों ने स्मृति, पहचान, स्थान और परंपरा के संबंधों को अलग-अलग माध्यमों से प्रस्तुत किया है। प्रदर्शनी दर्शकों को कला के माध्यम से संवाद और विचार-विमर्श का अवसर देती है। यह 29 अगस्त तक सुबह 11 से शाम सात बजे तक खुली रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें