फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: गुलाबी ठंड का दिखने लगा असर, सुबह-शाम मौसम सुहाना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानेसर। मिलेनियम सिटी में अब गुलाबी ठंड का असर दिखने लगा है। सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस हो रही है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है, हालांकि दोपहर में तेज धूप लग रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात के तापमान में गिरावट से ठंडक बढ़ी है। मौसम विभाग ने 29 और 30 अक्तूबर को मौसम बदलने की संभावना जताई है। इन दिनों आंधी-तूफान और बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश से तापमान में गिरावट आएगी और दिन की गर्मी से भी राहत मिलेगी। आने वाले दिनों में ठंड का असर और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें