नई दिल्ली। सराय रोहिल्ला थाना पुलिस ने दौड़ का अभ्यास करने गए एथलीट से झपटमारी करने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश की पहचान विकास के रूप में हुई है। पुलिस ने इसके कब्जे से छीना हुआ मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद की है। जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि 15 जुलाई को केरल के कोट्टायम निवासी जिथ थॉमस ने मामले की शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि वह दौड़ का अभ्यास करने के लिए मोती नगर के डीएलएफ पार्क में गए थे। जब वह घर वापस जा रहे थे। इसी दौरान जखीरा अंडरपास के पास स्कूटी सवार दो बदमाशों ने मोबाइल फोन छीन लिया और भाग गए। सूचना के आधार पर पुलिस ने विकास को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस वारदात में शामिल एक अन्य साथी की तलाश कर रही है। संवाद