फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: वीणा की मधुर धुनों और शास्त्रीय गायन ने बांधा समा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। इंडिया हैबिटेट सेंटर में गुरुवार को आरंभ शृंखला के तहत शास्त्रीय संगीत की दो प्रस्तुतियों का आयोजन हुआ। रजा फाउंडेशन के सहयोग से हुए इस कार्यक्रम में डॉ. निवेदिता अरुण ने वीणा वादन की प्रस्तुति दी, जबकि स्वर्ण विज ने हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। इसके बाद स्वर्ण विज ने हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायन प्रस्तुत किया। उनके साथ अखर हसन ने तबले और ललित सिसोदिया ने हारमोनियम साथ दिया। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा को सामने रखा। आरंभ शृंखला का उद्देश्य युवा शास्त्रीय संगीत और नृत्य कलाकारों को मंच प्रदान करना है। साथ ही उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना है। इस आयोजन के माध्यम से श्रोताओं को युवा कलाकारों की साधना और शास्त्रीय संगीत की विविध विधाओं से रूबरू होने का अवसर मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें