संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
दिल्ली के ज्वेलरी कारोबारियों के साथ आये दिन हो रही आपराधिक घटनाओं के लेकर कूचा महाजनी सराफा बाजार के व्यापारियों ने बैठक कर चर्चा की। इस दौरान हाल ही में हुई एक घटना जिसमें 75 लाख रुपये लेकर निकले एक कर्मचारी से गुलाबी बाग थाने के पास लूट की वारदात पर भी चर्चा हुई। सर्राफ व्यापारियों के साथ हो रही इस घटना के बाद ऑल बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (एबीजेए) ने कारोबारियों से नकदी की आवाजाही के दौरान सतर्कता बरतने की अपील की है। एसोसिएशन ने सलाह दी है कि नकदी ले जाने के लिए कम से कम दो कर्मचारियों को साथ भेजें और संभव हो तो चारपहिया वाहन का इस्तेमाल करें।