नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की एएनटीएफ यूनिट ने सरकारी बॉयज़ सेकेंडरी स्कूल, पोसांगीपुर और टैगाेर गार्डन के जीबीएसएसएस में ब्रहस्पतिवार को नशा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में लगभग 200 बच्चों ने हिस्सा लिया। एएनटीएफ उपायुक्त राहुल अलवाल ने छात्रों को नशे के दुरुपयोग से पैदा होने वाले गंभीर खतरे, स्वास्थ्य पर इसके हानिकारक प्रभावों, परिवारों तथा पूरे समाज पर पड़ने वाले इसके बुरे असर के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम का समापन छात्रों से एएनटीएफ की वेबसाइट पर 'ई-शपथ' लेने के आग्रह के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने नशे से दूर रहने और अपने साथियों व समाज के बीच जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। ब्यूरो