अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। हाईकोर्ट ने सोमवार को कहा कि वह पर्सनैलिटी राइट्स के दायरे और स्वरूप को तय करेगा। इसके लिए पहले तीन खास मुकदमों की सुनवाई की जाएगी। ये मुकदमे अभिनेता विवेक ओबेरॉय, जान्हवी कपूर और आराध्या बच्चन ने दायर किए हैं। न्यायमूर्ति अनूप जयराम भंभानी ने कहा कि कोर्ट पर्सनैलिटी राइट्स की साफ तस्वीर चाहता है। उन्होंने फैन अकाउंट्स हटाने की मांग पर हल्के-फुल्के अंदाज में टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा कि वह एक साथ बड़ी संख्या में याचिकाओं पर सुनवाई नहीं करेगा। 11 अगस्त को जान्हवी कपूर से जुड़े आपत्तिजनक ऑनलाइन कंटेंट हटाने का आदेश दिया गया था। हालांकि, फैन पेजों पर व्यापक बैन लगाने से इन्कार कर दिया गया था, क्योंकि यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को प्रभावित कर सकता है। ये तीनों मामले 30 सितंबर को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध हैं।