फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: विदाई समारोह में दिखी सांस्कृतिक छटा, योग और नृत्य से छात्रों ने बांधा समां

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली।
मौजपुर स्थित एवीएन पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने विदाई समारोह में योग और नृत्य से समां बांध दिया। शुरुआत मुख्यअतिथि राष्ट्रीयकथा वाचक अजय ने दीप प्रज्ज्वलन से की। उस दौरान निगम पार्षद अनिल गौड़, रिटायर्ड एसीपी वीरेंद्र पुंज, प्रदीप जैन, रविंद्र मल्होत्रा, एशियाई गोल्ड मेडलिस्ट आहना शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे। समारोह में विद्यार्थियों ने योग प्रदर्शन, सरस्वती वंदना और होली पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। स्कूल के मैनेजर प्रदीप कुमार अरोड़ा और प्रधानाचार्य रोहन अरोड़ा ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अनुशासन और संस्कार सफलता की कुंजी हैं। एडमिनिस्ट्रेटर शशांक अरोड़ा ने सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। वहीं, कार्यक्रम में अभिभावकों और छात्रों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को सफल बना दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें