फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: नृत्य प्रस्तुति ने मोहा मन

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। कमानी ऑडिटोरियम में शुक्रवार को ट्रेडिशन एंड बियॉन्ड शीर्षक से नृत्य प्रस्तुति का आयोजन किया गया। इसमें प्रख्यात भरतनाट्यम नृत्यांगना गीता चंद्रन और नाट्य वृक्ष डांस कलेक्टिव के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। विद्या इंडिया की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में कलाप्रेमियों की भारी संख्या देखने को मिली, जिन्होंने तालियों से कार्यक्रम को खूब सराहा। साथ ही, इसमें भारतीय शास्त्रीय नृत्य की परंपरा और समकालीन अभिव्यक्ति का सुंदर संगम देखने को मिला। कलाकारों ने अपनी भावपूर्ण मुद्राओं, लयबद्ध पदचाप और आकर्षक नृत्य संरचनाओं के माध्यम से दर्शकों के सामने भारतीय नृत्य की समृद्ध परंपरा को प्रस्तुत किया। प्रस्तुति में समूह नृत्य और भावाभिव्यक्ति ने विशेष आकर्षण पैदा किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें