संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। राजधानी के कांस्टीट्यूशन क्लब में रविवार को देश का पहला राष्ट्रीय ज्योतिष महाकुंभ व एस्ट्रो सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे और देशभर के प्रसिद्ध ज्योतिषी शामिल हुए। केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि सही मार्गदर्शन और सकारात्मक सोच के लिए प्राचीन ज्योतिष का इस्तेमाल समाज के लिए बहुत उपयोगी हो सकता है। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि ज्योतिष विद्या मानव जीवन और ब्रह्मांड के बीच गहरे संबंध को दर्शाती है। कार्यक्रम में डॉ. वाई राखी, जी डी वशिष्ठ, अजय भाम्बी, कुनाल कुमार, विवेक त्रिपाठी और अन्य ज्योतिषाचार्यों ने भाग लिया।