नई दिल्ली। छठ महापर्व को लेकर दिल्ली में तैयारियां पूरी हो गई हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी व्रतियों के बीच पहुंचकर सूर्यदेव को अर्घ्य देंगी। वह आज 15 नवंबर की शाम सोनिया विहार छठ घाट पर पहुंचेंगी। यहां व्रतियों के साथ अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा करेंगी। वहीं, कल 16 नवंबर की सुबह आईटीओ स्थित हाथी घाट पर पहुंचकर उगते सूर्य को अर्घ्य देंगी। इस दौरान वह श्रद्धालुओं से मुलाकात भी करेंगी। साथ ही सीएम ने लोगों को छठ की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छठ केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और प्रकृति के प्रति आभार जताने का अवसर भी है। संवाद