फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य सचिव पिटाई मामलाः विजेन्द्र गुप्ता ने पूछा, क्यो नहीं हो रही सीएम व डीप्टी सीएम से पूछताछ

Sat, 21 Apr 2018 07:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने मुख्यमंत्री आवास पर मुख्य सचिव की पिटाई की घटना के मामले में दिल्ली पुलिस की जांच पड़ताल पर सवाल उठाए हैं।उन्होंने कहा कि इस मामले में दिल्ली पुलिस ने अभी तक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से पूछताछ क्यों नहीं की गई है।

 

जबकि इस घटना के दौरान उपस्थित आम आदमी पार्टी के 11 विधायकों और मुख्यमंत्री के सचिव से पूछताछ की जा चुकी है। उन्होंने दिल्ली पुलिस इस मामले में किसी व्यक्ति विशेष के दबाव में आए बिना जांच करने की मांग की।

 

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की ओर से अधिकारियों को आप नेताओं के कहने पर कार्य नहीं करने वालों के साथ मुख्य सचिव जैसा हाल करने का संदेश दिया जा रहा है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें