नई दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल में रेजिडेंट डॉक्टरों की सुरक्षा को देखते हुए कैंटीन और मेस को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने का काम शुरू हो गया है। यह कार्रवाई सत्य निकेतन हादसे के बाद से घबराए पीजी छात्रों और डॉक्टरों के असुरक्षित घोषित पीजी हॉस्टल में मेस चलाने के आरोप के बाद लिया गया है। इस कदम की डॉक्टरों ने सराहना की है। फेमा के चीफ एडवाइजर डॉ. गौरव ने कहा कि प्रशासन ने जल्दी और सही फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि हॉस्टल और कैंटीन की असल स्थिति की जर्जर हैं। उन्होंने कहा कि देशभर के रेजिडेंट डॉक्टरों की सुरक्षा और समस्याओं को लेकर वे हमेशा आवाज उठाते रहेंगे। ब्यूरो