फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: संदिग्ध हालत में लटका मिला युवती का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर की वारदात, युवती के परिजनों ने लगाया लिवइन पार्टनर पर हत्या का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में 20 वर्षीय युवती का शव कमरे में संदिग्ध हालत में फंदे से लटका मिला। पुलिस को मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से हमीरपुर की रहने वाली युवती न्यू अशोक नगर में किराए का कमरा लेकर रहती थी। युवती एएसआई में एमटीएस पद पर तैनात थी। रविवार दोपहर को पड़ोसियों ने उसका दरवाजा खटखटाया। दरवाजा नहीं खुला तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। युवती का शव अर्द्धनग्न हालत में मिला। पुलिस ने तमाम साक्ष्य जुटाने के बाद शव को मोर्चरी भेजा। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। युवती अमित के साथ सहमति संबंध में रह रही थी। परिजनों ने युवक पर ही हत्या का आरोप लगाया है। दरअसल अमित ने 2023 में यूपी के हमीरपुर स्थित कोतवाली क्षेत्र में युवती के साथ जबरन दुष्कर्म किया था। उस समय युवती नाबालिग थी। आरोपी ने वारदात का वीडियो भी बनाया था। पीड़िता की शिकायत पर अमित को गिरफ्तार कर यूपी पुलिस ने जेल भी भेजा था। ढाई माह पूर्व वह जेल से बाहर आया था। दिल्ली आने के बाद उसने पीड़िता को अपने भरोसे में लिया और उसके साथ सहमति संबंध में रहने लगा। वारदात के बाद से अमित गायब है। जिला पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में आत्महत्या का मामला लग रहा है। तमाम दृष्टिकोणों से मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें