नई दिल्ली। वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) आंदोलन शुक्रवार को 3870 दिनों का हो गया। जंतर-मंतर पर पूर्व सैनिकों का यह आंदोलन 15 जून 2015 को शुरू हुआ था। लगभग साढ़े दस सालों से धरने पर बैठे सैनिकों की मांग है कि सेवानिवृत्ति की तारीख की परवाह किए बिना समान रैंक पर समान पेंशन मिले।