पूर्वी दिल्ली। लोनी रोड स्थित एलआईजी और एमआईजी सोसाइटियों के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से बदहाली झेल रहे स्थानीय पार्कों की किस्मत जल्द बदलने वाली है। दिल्ली विकास प्राधिकरण ने इन पार्कों की टूट-फूट दुरुस्त करने और कायाकल्प की रूपरेखा तैयार कर ली है। अगले 75 दिनों के भीतर जीर्णोद्धार का काम पूरा कर लिया जाएगा, जिससे क्षेत्र के हजारों परिवारों को जर्जर पार्कों की समस्या से मुक्ति मिलेगी। नए प्लान के तहत दीवारों की मरम्मत, वॉक-वे का निर्माण और अन्य बुनियादी सिविल कार्य प्राथमिकता पर ठीक किए जाएंगे। ब्यूरो