केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार आईटीओ के आसपास वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 281 दर्ज किया गया जो 'खराब' श्रेणी में है।
राजधानी की हवा अक्तूबर में फिर खराब रही। सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (सीआरईए) की एक रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली देश के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में छठे स्थान पर रही। हरियाणा का धारूहेड़ा इस दौरान सबसे प्रदूषित शहर रहा, जहां हवा में पीएम 2.5 का औसत स्तर 123 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। रिपोर्ट में बताया गया कि अक्तूबर में दिल्ली का औसत पीएम 2.5 स्तर 107 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर था, जो सितंबर के मुकाबले लगभग तीन गुना ज्यादा है।