संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र के सहयोग से मंगलवार से 15वें दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का शुभारंभ होने जा रहा है। शाम 6 बजे सम्वेत सभागार में आयोजित उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि दादा साहेब फाल्के पुरस्कार विजेता निर्देशक अदूर गोपालकृष्णन होंगे। महोत्सव की शुरुआत चीनी फिल्म हर स्टोरी की स्क्रीनिंग से होगी। उस दौरान गायिका उषा उत्थुप, रूना लैला और चित्रकार जतिन दास जैसी दिग्गज हस्तियां मौजूद रहेंगी।