प्राप्त जानकारी के अनुसार लंडा पंजाब से फरार होकर कनाडा में जाकर छिप गया था। वहां से वह भारत में आतंक फैला रहा था। उसे आईएसआई का समर्थन मिला हुआ है। वह पाकिस्तान से भारत में हथियार भिजवा रहा था। लंडा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर स्पेशल सेल को खुली चुन्नौती दी है। लखबीर सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिख कर दावा किया है कि उसने इटली में गैंगस्टर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी की हत्या करवा दी। हरप्रीत सिंह को हम भाई मानते थे और वह दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और रॉ के लिए मुखबिरी कर रहा था, इसलिए उसकी मैंने हत्या करवाई है।
उसने पोस्ट में आगे लिखा है कि दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के सभी अफसरों की फोटो हमारे पास है। अगर दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के किसी भी अफसर ने पंजाब में कदम रखा तो उसका अंजाम बुरा होगा। लखबीर सिंह पर पंजाब में कई मामले दर्ज हैं। हाल ही में शिवसेना नेता की हत्या के मामले में और मोहाली आरपीजी अटैक में लखबीर सिंह का नाम जांच में आया था। लखबीर सिंह खालिस्तानी आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा के साथ मिलकरआईएसआई के इशारे पर काम करता है।