नई दिल्ली। डीडीए ने द्वारका क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए टेंडर जारी किया है। इसके तहत हरित विकास और रखरखाव को बेहतर किया जाएगा। डीडीए की योजना के तहत संबंधित जगहों पर पानी के टैंकर के माध्यम से नियमित सिंचाई की व्यवस्था की जाएगी। इसकी अनुमानित लागत करीब 17 लाख रुपये रखी गई है। इस काम को पूरा करने के लिए 12 महीने की समय-सीमा तय की गई है। कार्य में न्यूनतम मजदूरी नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। ब्यूरो