अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे द्वारा रक्षाबंधन के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रुड़की रेलवे स्टेशन पर 18 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव किया जाएगा। यह व्यवस्था 13 से 31 अगस्त तक संबंधित ट्रेनों के निर्धारित संचालन दिवसों पर लागू रहेगी। मुख्य तौर पर पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस, दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस, सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस, वाराणसी-जम्मूतवी एक्सप्रेस, कोलकाता टर्मिनल-अमृतसर एक्सप्रेस, योग नगरी ऋषिकेश-जम्मूतवी एक्सप्रेस, बरौनी-जम्मूतवी एक्सप्रेस व न्यू तिनसुकिया-अमृतसर एक्सप्रेस का अस्थाई ठहराव दिया गया है। रेलवे के अनुसार, इस निर्णय से उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को लाभ मिलेगा।