अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
प्रेम नगर के मुबारकपुर इलाके में एक कबाड़ गोदाम में पानी से प्लास्टिक धो रहे एक 16 साल के किशोर की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त फरहान के रूप में हुई है। घटना के समय पास में चल रहे स्टैंड फैन में करंट फैलने से हादसा हुआ। इस दौरान एक अन्य कर्मचारी ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उसे भी करंट लगा। अन्य मजदूरों ने पंखा बंद करने के बाद घायल फरहान को पास के अस्पताल में लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने गोदाम मालिक के खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।