सिहानी गेट क्षेत्र स्थित गुलमोहर एंक्लेव सोसाइटी में रविवार देर रात एक किशोरी की छठवीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। घायल किशोरी को परिजन यशोदा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक खुशी (14) का रविवार रात अपनी छोटी बहन से झगड़ा हुआ था। इसी दौरान वह बालकनी से असंतुलित होकर नीचे गिर गई।