फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: किशोरी पर शादी का दबाव बनाया तो घर छोड़कर हुई लापता, आगरा में मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
-कल्याणपुरी थाना पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लड़की को एक माह बाद आगरा कैंट से सुरक्षित बरामद किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कल्याणपुरी से लापता 17 साल की नाबालिग लड़की को पुलिस ने आगरा कैंट से सकुशल बरामद किया है। गायब होने के बाद उसके परिजनों ने कल्याणपुरी थाने में उसके अपहरण की शिकायत की थी। पूछताछ में पता चला कि परिवार वाले किशोरी पर शादी का दबाव बना रहे थे, जिससे परेशान होकर उसने घर छोड़ दिया। पुलिस ने सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद किशोरी को उसके परिवार के हवाले कर दिया है। पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 5 अप्रैल को त्रिलोकपुरी निवासी लोकेश ने कल्याणपुरी थाने में अपनी 17 साल की बहन के एक दिन से लापता होने की शिकायत की थी। लड़की ने पूछताछ में बताया कि शादी से जुड़े पारिवारिक दबाव के कारण उसने अपनी मर्जी से घर छोड़कर चली गई थी। उसका बयान दर्ज करने और सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने उसे परिवार के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें