पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया है कि वर्ष 2020 में उसकी मां का लड़कियों के पिता के साथ झगड़ा हुआ था। इस दौरान दोनों लड़कियों ने उसकी मां के साथ बदसलूकी की थी। उसका बदला लेने के लिए उसने फेसबुक और इंस्टाग्राम से ही पीड़िताओं की तस्वीरें व वीडियो लेकर उनको अश्लील बना दिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल व सिमकार्ड भी बरामद हो गए। साइबर थाना पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।