फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: बाइक ठीक से चलाने की नसीहत देने पर शिक्षक को पीटा, पिता से भी हाथापाई, तलवार लेकर पहुंचे आरोपी के दोस्त

Tue, 11 Jul 2023 12:27 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

हमलावरों ने शिक्षक की दोबारा से पिटाई की। बीचबचाव में आए शिक्षक के पिता के साथ भी हमलावरों ने हाथापाई की।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली के भलस्वा डेयरी में बारिश के पानी के छींटे पड़ने के बाद बाइक सवार को ठीक से वाहन चलाने की नसीहत देना शिक्षक को भारी पड़ गया। आरोपी बाइक सवार ने पीड़ित की पहले पिटाई की और फिर दोस्तों को हॉकी और तलवार के साथ मौके पर बुलाकर पीड़ित के घर में हमला कर दिया। हमलावरों ने शिक्षक की दोबारा से पिटाई की। बीचबचाव में आए शिक्षक के पिता के साथ भी हमलावरों ने हाथापाई की। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने पीड़ित और उसके पिता का मेडिकल करवाया और शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित दीपक चौधरी (23) श्रद्धा कॉलोनी में रहता है। वह जहांगीरपुरी स्थित प्रयास में बतौर इलेक्ट्रिकल शिक्षक है। दीपक ने पुलिस को बताया कि रविवार को बारिश से उसके घर के सामने गली में पानी जमा हो गया था। दोपहर तीन बजे वह घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान गली में रहने वाला एक युवक बाइक को तेज रफ्तार से लेकर वहां से गुजरा जिससे पानी के छींटे उसके चेहरे और कपड़ों पर पड़े। उसने युवक को बाइक ठीक से चलाने की नसीहत दी थी। इसी बात को लेकर आरोपी ने उनके साथ मारपीट की। 

विज्ञापन

   

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें