फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: टैक्सी-ऑटो का सफर हो सकता है महंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली।
ऐप से ऑटो और टैक्सी बुक करना आने वाले दिनों में महंगा हो सकता है। एस्या सेंटर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अगर सरकार जीएसटी कानून की धारा 9(5) के तहत सब्सक्रिप्शन वाले राइड ऐप्स पर टैक्स लगाती है, तो इसका सीधा असर यात्रियों और ड्राइवरों दोनों पर पड़ेगा। एस्या सेंटर की निदेशक मेघना बाल ने यह रिपोर्ट जारी की है। उनके मुताबिक आजकल कई ड्राइवर ऐसे ऐप से जुड़े हैं जो हर महीने तय रकम लेकर बुकिंग देते हैं। इससे ड्राइवरों को अपनी कमाई का साफ अंदाजा रहता है और यात्रियों को भी सस्ता सफर मिलता है। रिपोर्ट के अनुसार, 13 शहरों में 1,044 ड्राइवरों और 1,059 यात्रियों से बातचीत की गई। सर्वे में सामने आया कि 86 फीसदी ड्राइवर सब्सक्रिप्शन वाले प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं और 56 फीसदी ड्राइवरों ने कहा कि इससे उनकी कमाई बेहतर होती है। लेकिन अगर नया टैक्स लागू होता है, तो 80 फीसदी ड्राइवरों को डर है कि उनकी आय घट जाएगी और करीब 60 फीसदी को लगता है कि बुकिंग भी कम हो जाएगी। वहीं, यात्रियों की बात करें तो 68 फीसदी लोगों ने बताया कि अगर किराया सिर्फ 5 फीसदी भी बढ़ा तो वह ऐप से ऑटो और टैक्सी कम बुक करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें