फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: तौफिक अहमद को मिलेगा राष्ट्रहित सेवा अटल सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। शहर निवासी एवं बाबा देव खान स्कूल के प्रबंधक-निदेशक तौफिक अहमद को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सरजू फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रहित सेवा अटल सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान समारोह 24 फरवरी को दिल्ली के एलटीजी ऑडिटोरियम में आयोजित होगा, जहां दिल्ली के उपमुख्यमंत्री प्रवेश वर्मा उन्हें अपने हाथों से यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान करेंगे। परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। क्षेत्र के पूर्व चेयरमैन इस्लामुद्दीन, जुबेर खान, सुभान ख़ान सिंगारिया, आस मोहम्मद और धर्मवीर सैनी सहित कई गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी। तौफिक को पहले भी राष्ट्रीय स्कूल अवार्ड और स्टार टीचर अवार्ड मिल चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान माता-पिता, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों के सहयोग का परिणाम है तथा वे भविष्य में भी शिक्षा सुधार के लिए कार्यरत रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें