फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: तेज रफ्तार स्विफ्ट ने बाइक सवार भाइयों को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवक गंभीर घायल, अस्पताल में हुआ ऑपरेशन, चालक कार समेत फरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। चांदनकी गांव के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने बाइक सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए, जबकि कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। गंभीर घायल युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा है। गांव जाडोली निवासी आकिब ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक सितंबर को वह अपने भाई रिहान के साथ बाइक से पुन्हाना की ओर जा रहा था। दोपहर करीब एक बजे दोनों चांदंनकी गांव के पास ईट भट्टे पर सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान पुन्हाना की ओर से आई स्विफ्ट कार के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक में सीधी टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार समेत फरार हो गया। गंभीर हालत में रिहान को अलवर के नीजि अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका ऑपरेशन किया गया। सदर थाना प्रभारी नरेश कुमार का कहना है कि शिकायत पर कार चालक पर केस दर्ज किया है, जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें