फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'महिलाओं से क्या दुश्मनी है': स्वाति मालिवाल का केजरीवाल पर निशाना, चार पेज की चिट्ठी में लगाए कई गंभीर आरोप

Tue, 02 Jul 2024 10:40 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी लिखी है। चार पेज की चिट्ठी में चार गंभीर आरोप केजरिवाल सरकार पर लगाए हैं।
विज्ञापन
सीएम अरविंद केजरीवाल और स्वाति मालीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर महिला आयोग की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। चार पेज की केजरीवाल को लिखी चिट्ठी ने स्वाति मालीवाल ने लिखा है कि जब से मैंने दिल्ली महिला आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है। तब से दिल्ली सरकार के मंत्रियों और अफसरों ने आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

विज्ञापन


आगे लिखा कि पिछले छह महीने से किसी को सैलरी नहीं दी गई है। बजट 28.5 प्रतिशत कम कर दिया है। 181 हेल्पलाइन वापिस ले ली गई है। अध्यक्ष और दो मेम्बर की पोस्ट भरने के लिए कोई कार्य नहीं किया गया है। साथ ही दलित मेम्बर की पोस्ट डेढ़ साल से खाली है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेरे जाते ही हर संभव कोशिश की जा रही है महिला आयोग को फिर से एक कमजोर संस्थान बनाने की। महिलाओं से दिल्ली सरकार क्यों दुश्मनी निकाल रही है। स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल को लिखी चिट्ठी में जवाब मांगा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें