फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अहंकार छोड़ो': हरियाणा में AAP की हार पर स्वाति की केजरीवाल को नसीहत, विनेश फोगाट को लेकर कही ये बड़ी बात

Tue, 08 Oct 2024 01:32 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

हरियाणा चुनाव में आप की हार पर पार्टी की बागी सांसद स्वाति मालीवाल ने भी नमक छिड़क दिया है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट साझा कर सीधा हमला अरविंद केजरीवाल पर किया। 
विज्ञापन
स्वाति मालीवाल और सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी का बुरा हाल देखने को मिला। किंगमेकर का सपना लेकर चुनाव लड़ रही आप पार्टी को करारी हार मिली है। कई सीटों पर तो खाता भी नहीं खुला और कई उम्मीदवारों की जमानत जब्त होती नजर आ रही है। इसी बीच पार्टी की बागी सांसद स्वाति मालीवाल ने भी आप के जख्मों पर नमक छिड़क दिया है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट साझा कर सीधा हमला अरविंद केजरीवाल पर किया। 
विज्ञापन


एक्स पर पोस्ट साझा कर स्वाति मालीवाल ने लिखा कि सिर्फ कांग्रेस से बदला लेने के लिए हरियाणा में उतरे थे। लेकिन मेरे ऊपर भाजपा एजेंट होने के झूठे आरोप लगाए गए। आप पार्टी ने खुद आज इंडिया एलाइंस से ग़द्दारी करके कांग्रेस की वोट काट रहे हैं।
 

सब छोड़ो, विनेश फोगाट तक को हराने के लिए प्रत्याशी उतारा। क्यों ऐसा हाल आ गया है कि अपने गृह राज्य में जमानतें नहीं बचा पा रहे? अभी भी वक्त है। अहंकार छोड़ो, धुंधली आंखों से पर्दा हटाओ, ड्रामा मत करो और जनता के लिए काम करो।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें