फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बीमा घोटाला मामले में सर्वेयर आरोपमुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। राउज एवेन्यू कोर्ट ने बीमा घोटाला मामले में आरोपी सर्वेयर मुनीष प्रशर को आरोपमुक्त कर दिया है। विशेष न्यायाधीश ज्योति क्लेर ने अपने आदेश में कहा कि अभियोजन पक्ष ऐसा कोई प्रथमदृष्टया साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सका, जिससे यह पता चल सके कि मुनीष किसी आपराधिक षड्यंत्र या धोखाधड़ी में शामिल थे। कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की तरफ से आरोप तय करने के पूर्व आदेशों को भी गलत करार देते हुए रद्द कर दिया। मामले में उत्तर प्रदेश स्थित नार्थ इंडिया कोटिंग प्राइवेट लिमिटेड की ओर से बीमा कंपनियों से 4.75 करोड़ रूपये के दावे किए गए थे। आरोप था कि कंपनी ने आगजनी की घटना के बाद फर्जी दस्तावेज और बिलों के आधार पर बीमा धनराशि प्राप्त करने की कोशिश की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें