फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Batla House: सुप्रीम कोर्ट से बाटला हाउस के संपत्ति मालिकों को राहत नहीं, जानें क्या बोले आप नेता

Mon, 02 Jun 2025 03:09 PM IST
अनुज कुमार एएनआई, नई दिल्ली

सार

जामिया नगर के बटला हाउस में संपत्ति मालिकों को यूपी के सिंचाई विभाग ने ध्वस्तीकरण नोटिस जारी किया। जिसके बाद संपत्ति मालिक सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं से इस मामले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन
अमानतुल्लाह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट ने जामिया नगर के बटला हाउस में संपत्ति मालिकों को जारी किए गए ध्वस्तीकरण नोटिस में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया। साथ ही याचिकाकर्ताओं से उचित अधिकारियों से संपर्क करने को कहा। बटला हाउस में संपत्ति के मालिक 40 निवासियों ने ध्वस्तीकरण आदेश पर रोक लगाने की मांग की। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई जुलाई में तय की।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान ने कहा कि हमें सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है कि जुलाई में कोर्ट खुलने के बाद एक नियमित पीठ इस मामले की सुनवाई करेगी। जो परिवार प्रभावित होने वाले थे, उन्हें पीएम-उदय के तहत आवेदन दाखिल करने के लिए कहा गया है।

आगे कहा कि यह बस्ती पिछले 40 सालों से है और अब अनधिकृत रूप से नियमित कर दी गई है। कॉलोनी पहले से ही संरक्षित है। डीडीए ने गलत तरीके से पिक एंड चूज का तरीका अपनाया है और गलत रिपोर्ट दी है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें