गाजियाबाद पहुंचे सनी देओल और अमीषा पटेल
- फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड में अपने एक्शन से पहचान बनाने वाले अभिनेता सनी देओल और एक्ट्रेस अमीषा पटेल एक फिर 'गदर-2' से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। रविवार को 'गदर-2' फिल्म के प्रमोशन के लिए सनी देओल और अमीषा पटेल उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के इंदिरापुरम में स्थित हैबिटेट सेंटर पहुंचे। दोनों कलाकारों को देखने के लिए हैबिटेट सेंटर से लेकर सड़कों पर लोगों की जबरदस्त भीड़ उमड़ी।
हैबिटेट सेंटर में कार्यक्रम के दौरान सनी देओल और अमीषा पटेल ने फिल्मी गानों पर एक के बाद एक परफॉर्मेंस दीं। इस दौरान फैन्स से पूरा सेंटर भरा नजर आया। गदर-2 की रिलीज से पहले अपने पसंदीदा कलाकारों को अपने बीच देख फैन्स उत्साह में दिखे। इस अनुभव को कैमरे में कैद करने के लिए भीड़ जूझती रही। इस दौरान पुलिस को भी सनी देओल के फैन्स को संभालने के लिए खूब पसीना बहाना पड़ा।